Mamaearth founder net worth: जाने वरुण आलाग ने कैसे बनाई ₹2,715 करोड़ की दौलत?

Published On: November 21, 2025
Follow Us
Mamaearth founder net worth

भारतीय स्टार्टअप की दुनिया में पिछले दस सालों में बहुत सारी ऐसी कहानियाँ बनी हैं, जिन्होंने बताया कि बिज़नेस में हिम्मत और दिल से काम करना कितना ज़रूरी होता है। ऐसे ही वरुण आलाग का नाम सामने आता है। इन्होंने न सिर्फ़ एक बहुत ब्रांड बनाया, बल्कि अपने ब्रांड “Mamaearth” को पूरी दुनिया में फेमस कर दिया, आईए जानते है Mamaearth founder net worth और ब्रांड के बारे में।

बचपन और पढ़ाई-लिखाई

वरुण आलाग का जन्म 1984 में हुआ था। बचपन से ही इन्हें नई-नई चीज़ें सीखने और प्रैक्टिकल सोच के लिए जाना जाता था। इन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद, इन्होंने एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से फाइनेंस और मार्केटिंग में PGDBM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) किया। पढ़ाई के दौरान ही इन्होंने Colgate Palmolive, Havells, Maruti, और Nokia जैसी बड़ी कंपनियों के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम करके अच्छा-ख़ासा नॉलेज ले लिया था।

Mamaearth founder net worth

2023 में Mamaearth founder net worth वरुण आलाग ओर mamaearth founder ghazal net worth (Ghazal Alagh) की कुल संपत्ति लगभग $14.4 मिलियन थी। लेकिन 2024-25 मे ये लगभग ($150 मिलियन) ₹2,715 करोड़ है। उनके पास Honasa Consumer के 31.93% शेयर हैं। Mamaearth का मुख्य लक्ष्य है “ईमानदार, नेचुरल और सुरक्षित प्रोडक्ट्स” देकर माता-पिता की ज़िंदगी को आसान बनाना।

इतने सारे अवॉर्ड और पहचान मिलने के बावजूद, वरुण आज भी खुद को “Chief Dad” (चीफ डैड) कहते हैं, क्योंकि उनके हिसाब से पिता होना सबसे बड़ा पद है। वो अपनी इस यात्रा को एक प्रेरणा मानते हैं – “जो खुशी कुछ बनाने में मिलती है, वो शिकायत करने या पछतावे में नहीं।”

वरुण आलाग की शुरुआत

वरुण आलाग ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, 2007 में वरुण ने Hindustan Unilever Limited (HUL) में बिज़नेस लीडरशिप ट्रेनी के तौर पर अपना करियर शुरू किया। कुछ ही सालों में उन्होंने Lakme और Lifebuoy जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया और दिल्ली व राजस्थान में 600 करोड़ के बिज़नेस की ज़िम्मेदारी संभाली। HUL में शानदार काम की वजह से उन्हें टॉप मैनेजर्स की लिस्ट में जगह मिल गई थी।

इसके बाद, उन्होंने Diageo कंपनी में Smirnoff ब्रांड के लिए सीनियर ब्रांड मैनेजर का पद संभाला। वहाँ वो भारत के प्रीमियम वोडका सेगमेंट की डिजिटल मार्केटिंग का काम देखते थे। फिर, 2013 में वो The Coca-Cola Company में ब्रांड मैनेजर बन गए। वहाँ उन्होंने Coca-Cola Zero को सफलतापूर्वक लॉन्च कराया और कई इनोवेशन प्रोजेक्ट पूरे किए। अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्हें “Business Unit President Award” (2014 और 2015) और “Above & Beyond Award” जैसे कई इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिले।

Mamaearth की शुरुआत

वरुण की ज़िंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उनके बेटे अगस्त्य को एक्जिमा (eczema) नाम की त्वचा की बीमारी हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें साफ़ कहा कि सिर्फ़ केमिकल-फ्री और नैचुरल प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें। लेकिन उस समय इंडियन मार्केट में ऐसे बढ़िया प्रोडक्ट्स ढूँढना मुश्किल था।

बस, यही मुश्किल एक बड़े मौके में बदल गई। वरुण और उनकी पत्नी ग़ज़ल आलाग ने मिलकर नवंबर 2016 में Honasa Consumer Private Limited कंपनी शुरू की, और इसकी पहली ब्रांड थी Mamaearth यह एशिया का पहला ऐसा ब्रांड बना जिसे MadeSafe सर्टिफिकेशन मिला।

Mamaearth की कामयाबी

Mamaearth ने शुरू में बच्चों की स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के साथ बाज़ार में एंट्री की। लेकिन बहुत ही कम समय में यह कंपनी ब्यूटी, बाल, त्वचा और शरीर की देखभाल के प्रोडक्ट्स का एक विशाल ब्रांड बन गई। कंपनी की टैगलाइन “Goodness Inside” की वजह से यह जल्दी ही हर परिवार का पसंदीदा ब्रांड बन गया।

2020 तक कंपनी का टर्नओवर ₹100 करोड़ से ज़्यादा हो गया। और 2022 में, Mamaearth भारत का पहला “beauty unicorn” यानी $1 बिलियन वैल्यूएशन वाला ब्यूटी ब्रांड बन गया, जब इन्हें $52 मिलियन की बड़ी फंडिंग मिली। यहाँ तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी कंपनी में पैसा लगाया और ब्रांड एम्बेसडर बन गईं।

आज कंपनी 120 से ज़्यादा भारतीय शहरों में अपनी पहुँच बना चुकी है, और इसकी वेबसाइट के अलावा Amazon, FirstCry, और Nykaa जैसे ऑनलाइन स्टोर्स पर इसके प्रोडक्ट्स खूब बिकते हैं। जनवरी 2025 तक Mamaearth की बाज़ार वैल्यू $928 मिलियन तक पहुँच चुकी थी।

Mamaearth IPO

अक्टूबर 2023 में Honasa Consumer (Mamaearth की पैरेंट कंपनी) ने अपना IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लॉन्च किया। इसका प्राइस बैंड ₹308 से ₹324 प्रति शेयर रखा गया था। IPO से कंपनी ने कुल ₹1,701 करोड़ जुटाए। लिस्ट होने के पहले दिन ही ये 2% प्रीमियम के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। यह सफ़लता वरुण और ग़ज़ल आलाग की नौ साल की कड़ी मेहनत का नतीजा थी।

निष्कर्ष

वरुण आलाग की कहानी सिर्फ़ एक ब्रांड को खड़ा करने की नहीं है, बल्कि यह उस सोच की कहानी है जिसने भारतीय माता-पिता और परिवारों को केमिकल-फ्री प्रोडक्ट्स का एक भरोसेमंद विकल्प दिया। Mamaearth ने न सिर्फ़ ग्राहकों का भरोसा जीता, बल्कि यह भी साबित किया कि जब बिज़नेस किसी सच्ची भावना या ज़रूरत से शुरू होता है, तो उसका असर समाज पर बहुत गहरा होता है।

What is the net worth of Mamaearth founder?

वरुण आलाग ओर Ghazal Alagh की कुल संपत्ति 2023 मे लगभग $14.4 मिलियन थी। लेकिन 2024-25 मे ये लगभग ($150 मिलियन) ₹2,715 करोड़ है।

Ghazal Alagh net worth 2025

2025 मे लगभग $150 मिलियन है।

who is the founder of mamaearth

mamaearth Founders – Ghazal Alagh, Varun Alagh

इन्हे भी पढे:

News Faster 24

News Faster

Hello, my name is Jagdish Kumar. I write articles on automobiles, technology, lifestyle, and government schemes. Sharing new information and staying up to date with trends inspires me.

Jagdish kumar

Hello, my name is Jagdish Kumar. I write articles on automobiles, technology, lifestyle, and government schemes. Sharing new information and staying up to date with trends inspires me.

Leave a Comment